मिर्ज़ापुर
कम्बल वितरण कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा नेता मनोज जायसवाल
मीरजापुर। स्वामी विवेकानंद जयंती के पूर्व संध्या पर समर्पण एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा नगर के भोला गार्डन में एक विशेष कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा नेता मनोज जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।
कम्बल वितरण से पूर्व आयोजित संगोष्ठी में भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को विवेकानंद जी के आदर्शों का पालन करना चाहिए, ताकि समाज को नई दिशा मिल सके।
कार्यक्रम में भाजपा नगर मण्डल पूर्वी अध्यक्ष डॉली अग्रहरि, नगर पश्चिमी अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा, उमेश गुप्ता, प्रीतम केसरवानी, बाबूराम गुप्ता, महेश वर्मा, समर्पण संस्था के अध्यक्ष अतुल गुप्ता, सचिव शिवम अग्रहरी, उपाध्यक्ष अवधेश केशरी, कोषाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता, तथा सदस्य सुनैना यादव, सुमन बिंद, आनंद सिंह, संजय श्रीवास्तव, शिवांशु कसेरा, द्वारिका साहू, प्रीतम केसरवानी, शुभम मिश्रा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
