Connect with us

मिर्ज़ापुर

निवर्तमान मंडलायुक्त डॉ. मुथुकुमार स्वामी के स्थानांतरण पर अधिकारियों संग कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। निवर्तमान मंडलायुक्त डॉ. मुथुकुमार स्वामी बी. को स्थानांतरण के उपरांत शुक्रवार को आयुक्त कार्यालय सभागार में अधिकारियों और कर्मचारियों ने भव्य एवं भावभीनी विदाई दी।

इस अवसर पर डॉ. स्वामी ने अपने संबोधन में कहा कि मंडल और जनपद में उन्हें अधिकारियों, कर्मचारियों और हर वर्ग से जो सम्मान और प्रेम मिला, उसे वह कभी नहीं भूल पाएंगे। उन्होंने कहा, “यह सम्मान केवल मेरे कार्य करने से नहीं, बल्कि हर अधिकारी और कर्मचारी की मेहनत, ईमानदारी और निष्ठा का परिणाम है। मैं सभी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।”

कार्यक्रम में जिलाधिकारी मीरजापुर प्रियंका निरंजन, जिलाधिकारी भदोही विशाल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी मीरजापुर विशाल कुमार, मुख्य विकास अधिकारी भदोही डॉ. शिवाकांत द्विवेदी, अपर आयुक्त प्रशासन डॉ. विश्राम, संयुक्त विकास आयुक्त रमेश चंद्र, अपर जिलाधिकारी मीरजापुर शिव प्रताप शुक्ल, तथा अन्य अधिकारियों ने भी अपने विचार साझा किए।

Advertisement

इस दौरान नमामि गंगे परियोजना के अपर जिलाधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह, अपर निदेशक स्वास्थ्य, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग समेत मंडलीय और आयुक्त कार्यालय के सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। सभा में मंडलायुक्त को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए धन्यवाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page