Connect with us

मिर्ज़ापुर

मिर्जापुर पुलिस ने विन्ध्याचल रेलवे स्टेशन पर की सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा

Published

on

Loading...
Loading...

प्रयागराज महाकुंभ-2025: श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए कड़े दिशा-निर्देश जारी

प्रयागराज महाकुंभ-2025 के सफल और सुरक्षित आयोजन को ध्यान में रखते हुए मीरजापुर के पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने शुक्रवार को विन्ध्याचल रेलवे स्टेशन का दौरा कर सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया।

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था का गहन मूल्यांकन किया और रेलवे स्टेशन पर तैनात अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम और पब्लिक एड्रेस सिस्टम की कार्यक्षमता की जांच की और यह सुनिश्चित किया कि ये सभी उपकरण पूरी तरह से सक्रिय हैं।

Advertisement

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने रेलवे पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया। भ्रमण के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी लालगंज, थानाध्यक्ष विन्ध्याचल समेत रेलवे और जिला पुलिस बल के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सतर्कता और सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक न होने दें और श्रद्धालुओं को हरसंभव सहायता प्रदान करें। इस निरीक्षण का उद्देश्य महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहना है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page