Connect with us

मिर्ज़ापुर

लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 100 दिवसीय टीबी खोजी अभियान का शुभारंभ

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज में शुक्रवार से 100 दिवसीय सघन टीबी खोजी अभियान शुरू किया गया। इस अभियान के तहत घर-घर जाकर टीबी के संभावित मरीजों की जांच और पहचान की जाएगी। अभियान के दौरान आशा, सीएचओ, आंगनबाड़ी और एएनएम संगिनियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया।

अभियान की शुरुआत करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. संजय सिंह ने बताया कि 60 वर्ष से अधिक आयु के लोग, डायबिटीज और एचआईवी से संक्रमित व्यक्ति, धूम्रपान व नशा करने वाले, और टीबी मरीजों के संपर्क में रहने वाले व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की जाएगी। स्क्रीनिंग के बाद सीबी-नॉट जांच और एक्स-रे की व्यवस्था की जाएगी।

वरिष्ठ पर्यवेक्षक शमीम अहमद ने बताया कि जिन व्यक्तियों को दो सप्ताह से अधिक खांसी, सीने में दर्द, सांस फूलना, वजन घटना, रात में पसीना आना, बुखार और गर्दन में सूजन जैसे लक्षण हैं, उन्हें तुरंत जांच के लिए एचडब्ल्यू सेंटर भेजा जाएगा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. संजय सिंह के साथ डॉ. कैलाश बिंद, डॉ. ऋचा सिंह, वरिष्ठ पर्यवेक्षक शमीम अहमद, शब्बीर अहमद (एसटीएलएस), नासिर खान (एचईओ), सीएचओ विमलेश गुप्ता, शिल्पी शैव्य शुक्ला, सुमन पाठक, सरोजा पटेल, अंजुल अंबुज, जूली सिंह, सुमन प्रियदर्शी, जयप्रकाश, आशा कार्यकर्ता इंद्रावती समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

यह अभियान टीबी उन्मूलन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है और ग्रामीण क्षेत्रों में टीबी की पहचान व उपचार को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page