Connect with us

मिर्ज़ापुर

मीरजापुर : पुलिस अधीक्षक ‘अभिनन्दन’ के स्थानांतरित होने पर विभाग ने दी भावपूर्ण विदाई

Published

on

Loading...
Loading...

मीरजापुर जिले के पुलिस अधीक्षक “अभिनन्दन”, जिनका स्थानांतरण बस्ती जिले में किया गया है, उन्हें गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में एक भव्य विदाई समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मीरजापुर पुलिस के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने पुष्पमाला, बुके, एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका भावपूर्ण अभिनंदन किया और उनके मंगलमय भविष्य की कामना की।

समारोह के दौरान एसपी अभिनन्दन ने मीरजापुर में अपने कार्यकाल को यादगार बताते हुए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि टीमवर्क और आपसी सहयोग से जनपद की कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में सफलता मिली। विदाई समारोह में माहौल भावुक था, जहां सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page