Connect with us

वाराणसी

चाइनीज मांझा से दो युवक घायल

Published

on

Loading...
Loading...

रामनगर (वाराणसी)। चाइनीज मांझा का खतरा थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को तपोवन पुलिया के पास पटनवां निवासी दो युवक इस घातक मांझे की चपेट में आ गए, जिससे उनकी नाक और गाल पर गंभीर चोटें आईं।

बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाइक से जा रहे थे, तभी अचानक चाइनीज मांझा उनके ऊपर आ गिरा। गनीमत रही कि उन्होंने तुरंत बाइक रोक दी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घायल युवकों को पूर्व सभासद रितेश पाल ने पास के एक क्लिनिक में पहुंचाकर उनका प्राथमिक उपचार करवाया। दोनों युवक काशी विश्वनाथ मंदिर में कार्यरत हैं।

Loading...

पुलिस ने नगर के कई स्थानों से चाइनीज मांझा बरामद किया है। इसके बावजूद घनी बस्तियों में चोरी-छुपे इसकी बिक्री जारी है। प्रशासन ने इसे लेकर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है, लेकिन स्थानीय लोगों में अब भी इस खतरनाक मांझे को लेकर डर बना हुआ है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page