वाराणसी
वैशाली पांडेय ने 93% अंक से नेट किया क्वालीफाई
Loading...
Loading...
रोहनिया के अराजी लाइन विकासखंड के दरेंखूं निवासी वैशाली पांडेय ने समाजशास्त्र विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए नेट क्वालीफाई किया है।
उन्होंने 93% अंक प्राप्त किए और इस सफलता से उनके गांव और परिवार में खुशी की लहर है। उनके भाई जय पांडे, जिन्होंने गणित विषय में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अवार्ड प्राप्त किया है, ने भी क्षेत्र का नाम रोशन किया।
Loading...
वैशाली ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा स्व. पद्माकर पांडेय और माता-पिता को दिया। जगतपुर पीजी कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ सुभाष राजभर ने वैशाली के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
Continue Reading
