Connect with us

राज्य-राजधानी

छत्तीसगढ़ नक्सली हमले में नौ जवान शहीद

Published

on

Loading...
Loading...

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सोमवार को सुरक्षाबलों पर नक्सलियों ने घातक हमला किया। कुटरू मार्ग पर हुए इस हमले में सुरक्षाबल के नौ जवान शहीद हो गए। स्थानीय पुलिस और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नक्सलियों ने इस हमले को आईईडी विस्फोट के माध्यम से अंजाम दिया। बस्तर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) सुंदरराज पी ने घटना की जानकारी दी।

Loading...

उन्होंने बताया कि दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बस्तर और बीजापुर जिलों की स्पेशल टॉस्क फोर्स और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ऑपरेशन से लौट रही थी, तभी नक्सलियों ने इस हमले को अंजाम दिया। आईईडी धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि घटनास्थल पर जिला रिजर्व गार्ड के 8 जवान और एक ड्राइवर मौके पर ही शहीद हो गए। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बलों और स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page