Connect with us

मिर्ज़ापुर

मिर्ज़ापुर में दो गौ तस्कर गिरफ्तार, 15 गोवंश बरामद

Published

on

Loading...
Loading...

मीरजापुर। जिले में अपराध और गो-तस्करी के खिलाफ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर “अभिनन्दन” के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना राजगढ़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने जंगल के रास्ते क्रूरता पूर्वक मारपीट कर वध के लिए ले जाए जा रहे 15 गोवंश को बरामद किया और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) और क्षेत्राधिकारी (ऑपरेशन) के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के तहत थाना राजगढ़ पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी। दिनांक 2 जनवरी 2025 को थाना राजगढ़ क्षेत्र के ग्राम सेमरी जंगल में पुलिस ने घेराबंदी कर कार्रवाई की। मौके पर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, जिनकी पहचान धर्मू, पुत्र बिहारी, निवासी जंगल महाल गोवरदहा, थाना अहरौरा, मीरजापुर, और रवीन्द्र, पुत्र लखन बिंद, निवासी घटमापुर, थाना चैनपुर, जिला भभुआ, बिहार, के रूप में हुई।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 15 गोवंश बरामद किए, जिन्हें क्रूरता पूर्वक मारपीट कर वध के लिए ले जाया जा रहा था। इस संबंध में थाना राजगढ़ में धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम और 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तार आरोपियों को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

थाना राजगढ़ पुलिस टीम की इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक ने सराहना करते हुए जिले में अपराध और गो-तस्करी के खिलाफ इसी तरह कड़े कदम उठाने का निर्देश दिया है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page