Connect with us

मिर्ज़ापुर

नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने किया सेल्फी पॉइंट का उद्घाटन

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। जिले के शास्त्री सेतु (पक्का पुल) पर नगर पालिका द्वारा नवनिर्मित सेल्फी प्वाइंट का बुधवार को भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने इसे नगरवासियों को समर्पित करते हुए कहा कि यह सेल्फी प्वाइंट मीरजापुर की सुंदरता को एक नई पहचान देगा।

उन्होंने कहा, “यह स्थान नगरवासियों के लिए मनोरंजन और यादगार पलों को कैमरे में कैद करने का एक शानदार अवसर प्रदान करेगा। यहां परिवार और मित्रों के साथ आकर आनंद लिया जा सकता है।”

कार्यक्रम में वार्ड के सभासद धीरज सोनकर सहित नगर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उद्घाटन के दौरान स्थानीय निवासियों ने इस पहल की सराहना की और इसे नगर की उन्नति की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page