Connect with us

मिर्ज़ापुर

मड़िहान पावर हाउस पर एक मुश्त समाधान योजना के तहत लगा विशेष कैंप

Published

on

Loading...
Loading...

मड़िहान (मिर्जापुर)। मड़िहान तहसील के अंतर्गत मड़िहान उपखंड में मंगलवार को एक मुश्त समाधान योजना के तहत विद्युत विभाग द्वारा विशेष कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप का उद्देश्य विद्युत बकायेदार उपभोक्ताओं को सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना था।

विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को बकाया बिल किश्तों में जमा करने की सुविधा दी जा रही है। इस पहल से न केवल उपभोक्ताओं को राहत मिल रही है, बल्कि बकाया राशि का निपटारा भी तेज हो रहा है। कैंप में दर्जनों उपभोक्ताओं ने पहुंचकर रजिस्ट्रेशन कराया और किश्तों में बिल भुगतान की प्रक्रिया शुरू की।

Loading...

एक मुश्त समाधान योजना को उपभोक्ताओं से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है, और लोग सरकार द्वारा दी जा रही एक महीने की छूट का भरपूर लाभ उठा रहे हैं। इस अवसर पर विद्युत उपखंड अधिकारी विपिन सिंह, जेई जगजीवन, ऑपरेटर, और समस्त लाइनमैन उपस्थित रहे। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को योजना की जानकारी दी और उन्हें लाभान्वित करने का हर संभव प्रयास किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page