Connect with us

गाजीपुर

विद्युत विभाग की लापरवाही से उपभोक्ता परेशान

Published

on

Loading...
Loading...

बिजली बिल में गड़बड़ी पर अधिकारियों के भी छूटे पसीने

गाजीपुर। जनपद के जमानियां क्षेत्र में विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली बिल में हो रही गड़बड़ी के समाधान के लिए उपभोक्ता ओटीएस (एकमुश्त समाधान) कैंप पहुंचे, लेकिन स्थिति ऐसी थी कि अधिकारी भी समस्या को ठीक से समझ नहीं पाए।

उपभोक्ताओं ने बताया कि वर्ष 2023 में ओटीएस योजना के तहत उन्होंने अपने बकाया बिजली बिल को किस्तों में जमा करना शुरू किया था। हर माह नियमित रूप से किस्त का भुगतान किया गया, लेकिन जब दिसंबर माह में आखिरी किस्त जमा करनी चाही, तो उनके बिल और ऑनलाइन पोर्टल पर दिख रहे आंकड़ों में भारी अंतर पाया गया।

इस स्थिति ने उपभोक्ताओं को असमंजस में डाल दिया। उपभोक्ताओं का कहना है कि विभाग की इस गड़बड़ी के कारण उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इस संबंध में एसडीओ लोकेश कुमार ने बताया कि ऐसी शिकायतें कई उपभोक्ताओं से प्राप्त हुई हैं। सभी शिकायतों को विभागीय पोर्टल पर दर्ज कर दिया गया है, और जैसे ही पोर्टल से कोई जवाब मिलेगा, उपभोक्ताओं को जानकारी दी जाएगी।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page