Connect with us

मिर्ज़ापुर

सेंट मैरीज़ चर्च में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस पर्व

Published

on

Loading...
Loading...

फादर जेकब डि सोज़ा का प्रेरणादायक संदेश

मिर्जापुर। सेंट मैरीज़ चर्च, पीली कोठी में मंगलवार की शाम 8 बजे ईसाई समुदाय ने बड़े धूमधाम से क्रिसमस पर्व मनाया। इस अवसर पर बालक येसु के जन्म का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में प्रार्थना, आराधना और आरती के साथ विशेष गीत गाए गए।

फादर जेकब डि सोज़ा का प्रेरणादायक संदेश

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फादर जेकब डि सोज़ा ने अपने संबोधन में कहा, “ईश्वर ने संसार को इतना प्रेम किया कि उन्होंने अपने इकलौते पुत्र को इस संसार में भेजा। बालक येसु का जन्म मानवता को पापों से मुक्ति दिलाने के लिए हुआ। उन्होंने स्वर्गीय वैभव को त्याग कर एक साधारण चरणी में जन्म लिया। यह उनके महान प्रेम और बलिदान का प्रतीक है।”

Advertisement

चर्च परिसर में भक्तिभाव और आध्यात्मिक ऊर्जा का माहौल बना रहा। कार्यक्रम में फादर जेकब, सिस्टर तेरेस, सिस्टर लिली, टोमी सर, और साजू सर सहित चर्च समुदाय के कई प्रमुख सदस्य शामिल हुए।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page