Connect with us

मिर्ज़ापुर

नेशनल मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में डैफोडिल्स स्कूल के 14 खिलाड़ियों का चयन

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। ग्लोबल इंटरनेशनल मार्शल आर्ट फाउंडेशन द्वारा 27 से 29 दिसंबर 2024 तक गुवाहाटी (असम) में आयोजित होने वाली नेशनल मार्शल आर्ट प्रतियोगिता के लिए मीरजापुर स्थित डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल के 14 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए स्कूल के खिलाड़ी अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं।

प्रशिक्षक राकेश कुमार ने बताया कि डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल के खिलाड़ी 25 दिसंबर को ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस से गुवाहाटी के लिए रवाना होंगे। इस प्रतियोगिता में बालक और बालिका दोनों वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

Loading...

बालिका वर्ग में फातिमा अंसारी, माही सोनी, आयूषी सेठ, साक्षी सिंह, श्रेया केशरी, श्रुति सिंह, सौम्या दुबे और दिक्षा सिंह प्रतिभाग करेंगी। बालक वर्ग में रुद्र प्रताप सिंह और बृहस्पति कुमार स्कूल का प्रतिनिधित्व करेंगे।

टीम के साथ प्रशिक्षक राकेश कुमार और सहायक प्रशिक्षक सना मुमताज भी गुवाहाटी जाएंगे। यह दल 2 जनवरी 2025 को मीरजापुर लौटेगा। स्कूल प्रशासन ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं और उनके उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना की है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page