Connect with us

मिर्ज़ापुर

जिला न्यायाधीश संग प्रशासनिक अधिकारियों ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

बंदियों से की वार्ता, समाधान का भरोसा

मिर्जापुर। जनपद न्यायाधीश अरविंद कुमार मिश्रा, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन और पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने रविवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बैरकों का भ्रमण कर बंदियों से भोजन, नाश्ता और चिकित्सा सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान जनपद न्यायाधीश ने बंदियों को भरोसा दिलाया कि यदि उन्हें किसी प्रकार की समस्या हो, तो वे निःसंकोच अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि जिन बंदियों के पास अदालत में पैरवी के लिए अधिवक्ता नहीं हैं, वे जेल अधीक्षक के माध्यम से सूचित करें। ऐसे बंदियों को शासकीय अधिवक्ता उपलब्ध कराया जाएगा।

कालीन और पुस्तकालय कार्य की सराहना
निरीक्षण के दौरान न्यायाधीश, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने पुरुष और महिला बैरकों का दौरा किया और बंदियों द्वारा बनाए जा रहे कालीन और पुस्तकालय की गतिविधियों को देखा। उन्होंने बंदियों की रचनात्मकता की प्रशंसा की।

Advertisement


जेल अस्पताल का निरीक्षण करते हुए उन्होंने भर्ती बंदियों से उनके उपचार के बारे में जानकारी ली। जेल अधीक्षक ने बताया कि वर्तमान में 627 बंदी कारागार में निरुद्ध हैं।निरीक्षण के दौरान अपर जनपद न्यायाधीश विनय आर्या, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रज्ञा सिंह, क्षेत्राधिकारी सिटी विवेक जावला और कारागार अधीक्षक भी मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page