Connect with us

बड़ी खबरें

ड्रग्स केस: जेल से रिहा होकर ‘मन्नत’ पहुंचे आर्यन खान, बेटे को लेने जेल गए थे शाहरुख खान

Published

on

मुंबई। क्रूज़ ड्रग्स मामले में हाईकोर्ट से ज़मानत मिलने के बाद आर्यन खान को शनिवार को आर्थर रोड जेल से शनिवार प्रात: रिहा कर दिया गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बेटे आर्यन को लेने शाहरुख खान खुद आर्थर रोड जेल गए थे। शाहरुख खान के साथ उनकी गाड़ी में ही आर्यन बैठे और अपने घर मन्नत की तरफ रवाना हो गए।

आर्यन खान के उनके घर मन्नत पहुंचने की तस्वीरें भी सामने आई हैं। मुंबई की आर्थर रोड जेल से रिहा होने के बाद आर्यन खान अपने घर ‘मन्नत’ पहुंचे हैं। वहीं शाहरुख खान के आवास के बाहर मीडिया कर्मियों का जमावड़ा लगा हुआ था जिसकी वजह से कार को आवासीय परिसर में घुसने में काफी देरी भी हुई।

बंबई उच्च न्यायालय ने गुरुवार को आर्यन को जमानत दी थी। शाहरुख की दोस्त और अभिनेत्री जूही चावला शुक्रवार शाम को मादक पदार्थों से जुड़े मामले में सुनवाई कर रही विशेष एनडीपीएस अदालत के समक्ष 23 वर्षीय आर्यन की जमानत के लिए पहुंचीं। उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को अपने आदेश के मुख्य अंश को उपलब्ध कराया जिसमें आर्यन खान और मामले के सह-आरोपियों अरबाज मर्चेंट तथा मुनमुन धमेचा पर 14 शर्तें लगाई गई हैं। तीनों को एक-एक लाख रुपये के मुचलके और इतनी ही राशि की दो जमानत पर रिहाई का आदेश दिया गया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page