Connect with us

वाराणसी

इस्राइल में रोजगार के मौके, युवाओं में नयी उम्मीदें

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। हर युवा की ख्वाहिश होती है कि उसे अच्छा रोजगार और बेहतर पैकेज मिले। अब इन्हीं उम्मीदों के साथ युवाओं में इस्राइल जाने की रुचि बढ़ रही है। उत्तर प्रदेश सरकार के कौशल रोजगार निगम की ओर से इस्राइल में रोजगार दिलाने के लिए भर्ती प्रक्रिया चलाई जा रही है।

इसमें राजमिस्त्री के पद के लिए हुए परीक्षण में बीटेक और सिविल इंजीनियरिंग जैसे कोर्स कर चुके युवाओं ने भी पंजीकरण कराया है। करौंदी स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में इस्राइल जाने वाले 607 श्रमिकों की ट्रेनिंग का 14वां बैच चल रहा है।

इस्राइल जाने वाले श्रमिकों का चयन उनके दस्तावेजों की जांच के बाद किया जाएगा। एनएसडीसी की ओर से चयनित युवाओं को जॉइनिंग लेटर जारी किया जाएगा। इस प्रक्रिया में करीब दो महीने का समय लग सकता है, जिसमें एनएसडीसी का शुल्क और यात्रा खर्च भी देना होगा।ट्रेनिंग के दौरान युवाओं को इस्राइल में काम करने के तरीके मशीनों के उपयोग और भाषा की जानकारी दी गई।

हर बैच में 35 से 45 युवा शामिल हैं जो वाराणसी और पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से आते हैं। इस्राइल में श्रमिकों को आठ से दस घंटे काम करने पर 1.37 लाख रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा जबकि ओवरटाइम के लिए अलग से भुगतान का प्रावधान है।

कई युवा ज्यादा सैलरी और बेहतर जीवन के सपने के साथ इस अवसर को अपनाने के लिए तैयार हैं। भारत और इस्राइल सरकार के बीच हुए अनुबंध के तहत एनएसडीसी इस प्रक्रिया को लागू कर रहा है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page