Connect with us

वाराणसी

युवक की ईंट से कूचकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जनपद के बड़ागांव थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अज्ञात हमलावरों ने एक युवक की ईंट से सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर प्रहार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया। बुधवार की सुबह भेलखा क्षेत्र के  झाड़ियों के पास कुछ लोगों ने शव देखा, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू की।

घटनास्थल पर वाराणसी से फॉरेंसिक टीम बुलाई गई। जांच के दौरान मौके से खून से सनी ईंट और शराब की टूटी बोतल बरामद हुई। पुलिस को घटनास्थल के पास स्थित शराब के ठेके के चलते विवाद की आशंका जताई जा रही है।

Loading...

पुलिस द्वारा युवक की तलाशी ली गई, लेकिन उसकी पहचान के लिए कोई दस्तावेज या सामान नहीं मिला। शव की शिनाख्त के लिए जिले के सभी थानों को मृतक का फोटो और हुलिया भेजा गया है।

बड़ागांव पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। एसीपी पिंडरा प्रतीक कुमार ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और आरोपी जल्द पकड़ने का दावा कर रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page