Connect with us

बड़ी खबरें

वन्देमातरम् समिति ने NCB के जोनल अधिकारी समीर वानखेड़े का किया समर्थन

Published

on

Loading...
Loading...

वन्देमातरम् समिति द्वारा अध्यक्ष अनुप जायसवाल के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर महाराष्ट्र में NCBके जोनल अधिकारी समीर वान्खेडे के समर्थन में उतर कर भारत सरकार से उन्हें सुरक्षा देने की मांग करते हुए महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक का पोस्टर फूंक कर विरोध किया।

सभा को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि समीर वान्खेडे सच्चाई की लडाई लड रहे हैं जिससे तिलमिलाए ड्रग माफियाओं मे खलबली मची है। नवाब मलिक ड्रग माफियाओं का सरगना हैं, जिसके कारण वो सबसे ज्यादा तिलमिला रहा है। नवाब मलिक ने एक ईमानदार अधिकारी के ऊपर पैसे लेने के बात जो कही है, वह सरासर निराधार है। इन जैसे कई अधिकारी आगे की भी ड्रग्स माफियाओं पर करवाई किए हैं, उनको अनुचित तरीके से फंसाया गया है। इसमें जो भी अधिकारी सम्मिलित हैं, उनको भारत सरकार से निवेदन करते हैं कि उन सभी को सुरक्षा मुहैया करवाएं।

Loading...

कार्यक्रम का नेतृत्व अध्यक्ष अनुप जायसवाल,संचालन सोमनाथ विश्वकर्मा,धन्यवाद ओमप्रकाश यादव बाबू ने किया।कार्यक्रम में पार्षद शैलेन्द्र श्रीवास्तव मुन्ना, पार्षद मदन दुबे, अनुप गुप्ता एड,मंगलेश जायसवाल,धीरेन्द्र शर्मा,सिद्धनाथ गौण अलगु, जय विश्वकर्मा गोलू, विपुल पाठक, प्रितोष  यादव, आनंद गोस्वामी, सुजीत प्रजापति आदि उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page