अपराध
हिन्दुस्तान में सौ करोड़ हिन्दुओं के बीच बीस करोड़ मुसलमान सुरक्षित, तो मुस्लिम देशों में हिन्दू सुरक्षित क्यों नहीं – नाजनीन अंसारी

बांग्लादेश में इस्लामी जिहादियों ने हिन्दुओं के मंदिरों पर हमला करके अपनी असहिष्णुता का परिचय दे दिया है। जिहादियों ने सुनियोजित तरीके से दुर्गा पूजा पण्डालों में हमला किया, हिन्दुओं का कत्लेआम किया और हिन्दुओं को बांग्लादेश से भगाने की साजिश रची।
इस्लाम को बदनाम करने और इस्लाम का कुरूप चेहरा पेश करने से मुस्लिम महिला फाउण्डेशन ने गहरी नाराजगी व्यक्त की है। मुस्लिम महिला फाउंडेशन के नेशनल सदर नाज़नीन अंसारी पहले सुभाष मंदिर पहुंचीं, वहां महानायक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस का दर्शन किया और माला समर्पित किया। तत्पश्चात् प्रदर्शन शुरू किया। मुस्लिम महिलाओं ने बांग्लादेश की घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इन्द्रेश नगर लमही में स्थित सुभाष भवन के सामने बांग्लादेशी जिहादियों का पुतला फूंका। मुस्लिम महिलाएं हाथों में तख्ती लिए हुए थी, जिस पर लिखा था- जिहादियों को जेल में डालो, बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार बन्द करो, संयुक्त राष्ट्र संघ हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार पर ध्यान दे, बांग्लादेश की सरकार हिन्दुओं की सुरक्षा करे। आक्रोशित मुस्लिम महिलाओं ने पुतले को डंडों से पीटा और जिहादियों को ये सन्देश भेजा कि वे हिंसा, हत्या और हराम का रास्ता छोड़ दें वरना पूरी दुनियां उनके खिलाफ खड़ी हो जाएगी।
हिन्दुस्तान में सौ करोड़ हिन्दुओं के बीच बीस करोड़ मुसलमान सुरक्षित हैं। इसी तरह मुस्लिम देशों मंह हिन्दू अपने पूजा पद्धति के साथ सुरक्षित क्यों नहीं रह पाते। यह इस्लामी जगत के लिए बहुत बड़ा सवाल है और पूरी दुनियां को अब मंथन करना चाहिए।
इस अवसर पर मुस्लिम महिला फाउंडेशन के नेशनल सदर नाज़नीन अंसारी ने कहा कि बांग्लादेश में इस्लामी जिहादियों की कायरतापूर्वक हमला पूरी दुनियां में घृणा पैदा करने वाला है। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना इस घटना को अत्यंत गम्भीरता से लें और जिहादी ताकतों पर तुरंत अंकुश लगाए।