Connect with us

अपराध

गैस एजेंसी में डकैती, 150 से अधिक सिलिंडर लेकर बदमाश फरार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र स्थित छतेरी गांव में शनिवार रात बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। गैस सिलिंडर एजेंसी में घुसे बदमाशों ने वहां रखवाली कर रहे दो कर्मचारियों, प्रमोद तिवारी और सीताराम पाल, को चाकू की नोक पर बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाश 150 से अधिक भरे गैस सिलिंडर मालवाहक वाहन में लादकर फरार हो गए।

रविवार सुबह इस घटना की जानकारी मिलते ही मिर्जामुराद थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। गैस एजेंसी के प्रबंधक संजय तिवारी ने बताया कि जब वह घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि गोदाम से 150 से ज्यादा भरे हुए गैस सिलिंडर गायब थे।

पुलिस ने कर्मचारियों से पूछताछ करते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page