Connect with us

वाराणसी

भ्रष्टाचार की खुली कलई, सीडीओ ने पटकी ईट तो निकला जंग लगा सरिया

Published

on

Loading...
Loading...

प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कार्यदायी संस्था सीएनडीएस द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार की घटनाएँ सामने आ रही हैं।

हाल ही में सदर तहसील के अनावासीय भवन के निर्माण में खामियां पाई गई थीं और अब राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में चल रहे निर्माण कार्यों में भी भ्रष्टाचार का मामला उजागर हुआ है।

यहाँ सीएनडीएस द्वारा 15 आवासीय भवनों का निर्माण कराया जा रहा है लेकिन इन भवनों में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है जो किसी भी समय दुर्घटना का कारण बन सकता है। मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने अपनी टीम के साथ प्रशिक्षण संस्थान का निरीक्षण किया और निर्माण में इस्तेमाल हो रही घटिया ईंटों की गुणवत्ता पर सवाल उठाए।

जब उन्होंने एक ईंट को जमीन पर पटका तो वह दो टुकड़ों में टूट गई जिससे ईंटों की घटिया गुणवत्ता का पर्दाफाश हुआ। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदार को चेतावनी दी और खराब ईंटों का उपयोग तुरंत बंद करने का आदेश दिया।

Advertisement

इसके अलावा सीएनडीएस द्वारा जंग लगी छड़ों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है जिससे निर्माण की गुणवत्ता और सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने इन घटिया सामग्री का इस्तेमाल तुरंत बंद करने और इसकी जांच के लिए संबंधित लैब में भेजने की बात कही।

उन्होंने यह भी कहा कि सीएनडीएस की कार्यप्रणाली को लेकर शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है। इससे पहले भी सीएनडीएस के द्वारा किए गए निर्माण कार्यों में खामियां पाई जा चुकी हैं और अब महिला प्रशिक्षण संस्थान के साथ-साथ अन्य निर्माण कार्यों में भी गड़बड़ियां सामने आ रही हैं।

सीडीओ ने कहा कि समय-समय पर इन निर्माण कार्यों की जांच की जा रही है लेकिन अब तक ठेकेदारों और कार्यदायी संस्था के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page