Connect with us

वाराणसी

आमजन की सुविधाओं के लिए वीडीए ने विकसित किया ओबीपीएएस सॉफ्टवेयर

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी में वीडीए ने आम जनता की सुविधा के लिए ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान एप्रूवल सिस्टम (ओबीपीएएस) सॉफ्टवेयर विकसित किया है। यह सॉफ्टवेयर पिछले छह महीनों में 67 ऑनलाइन आवेदनों को खामियों के कारण ऑटोमैटिक रिजेक्ट कर चुका है।

वीडीए के अनुसार अप्रैल से अब तक कुल 614 मानचित्र आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 407 को स्वीकृत किया गया और 106 को खामियों के चलते अस्वीकृत। इनमें से 67 आवेदन ऑटो रिजेक्ट हुए। इस प्रक्रिया से अब तक वीडीए को 30.20 करोड़ रुपये की आय हुई है।

Loading...

वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग के अनुसार इस सॉफ्टवेयर की खासियत यह है कि आवेदन के साथ अपलोड किए गए नक्शे और जरूरी दस्तावेजों को ऑटो स्कैन किया जाता है। इससे आवेदन स्वीकृत या अस्वीकृत होने की जानकारी सीधे मेल पर भेज दी जाती है।

अगर आवेदक अपनी खामियों को ठीक करता है तो उसका आवेदन स्वीकृत हो जाता है। इस प्रक्रिया से नक्शा पास कराने के लिए कार्यालय जाने की जरूरत नहीं पड़ती।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page