Connect with us

वाराणसी

दो दिनों तक छह घंटे बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी । हरहुआ विद्युत फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति दो दिनों तक प्रभावित रहेगी। यह बाधा जर्जर तारों और कंडक्टरों को बदलने तथा अन्य विद्युत सुधार कार्यों के चलते होगी। निर्धारित समयानुसार 26 और 27 नवंबर को सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक छह घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

प्रभावित क्षेत्र
नेवादा स्थित विद्युत उपकेंद्र से संचालित 11 केवी टाउन फीडर पर कार्य किया जाएगा, जिसके तहत नेवादा, मंगारी, गंगापुर, दल्लीपुर, प्रसादपुर, लल्लापुर और दुदीलपुर गांवों में बिजली बाधित रहेगी।

पिण्डरा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े बड़ा अहिरान, असिला, देवराई, किरतपुर, मानी और रोह गांवों में भी 26 से 28 नवंबर तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

अधिकारियों की अपील
अधिशासी अभियंता ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि पानी संग्रहण और अन्य जरूरी कार्य सुबह 10 बजे से पहले पूरा कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page