Connect with us

वाराणसी

रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में अंतरराष्ट्रीय नृत्य महोत्सव का आगाज़ 28 को

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। रुद्राक्ष इंटरनेशनल कोऑपरेशन एंड कन्वेंशन सेंटर में 28 और 29 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय नृत्य महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बनारस के साथ ही श्रीलंका, स्लोवाकिया, इराक और कोलंबिया के कलाकार अपनी सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुतियां देंगे।

महोत्सव की शुरुआत 28 नवंबर को श्रीलंका के कलाकारों द्वारा पारंपरिक नृत्य से होगी। इसके बाद स्लोवाकिया के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। दिन का समापन बनारस घराने के कलाकारों की शानदार नृत्य प्रस्तुति से होगा।

29 नवंबर को महोत्सव का दूसरा दिन इराक के कलाकारों के नृत्य से आरंभ होगा। इसके बाद कोलंबिया के कलाकार अपने देश की नृत्य शैली से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे। कार्यक्रम का समापन बनारस के कलाकारों की प्रस्तुति से होगा।

इस अवसर पर श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं और नृत्य प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page