Connect with us

पूर्वांचल

ऑटो चालक पर फायरिंग मामले में मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। सुहवल थाना क्षेत्र के डुहियां-सरैयां गांव में ऑटो चालक पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने सात नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना गुरुवार रात को पुरानी रंजिश के चलते हुई जिसमें कुछ हमलावरों ने गांव की चट्टी पर ऑटो चालक पर गोली चला दी।

इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने गाजीपुर-जमानिया मार्ग पर विरोध स्वरूप जाम लगा दिया जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही एसपी ग्रामीण और जमानिया सीओ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर करीब आधे घंटे बाद जाम समाप्त करवाया।

Loading...

घायल ऑटो चालक को वाराणसी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद अगले दिन भी गांव के बाहर पुलिस बल तैनात रहा ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे और कोई अप्रिय घटना न हो।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page