Connect with us

पूर्वांचल

सुबह तीन घंटे देरी से मरीज देखने पहुंच रहे डॉक्टर !

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती मरीजों को समय पर चिकित्सकीय देखभाल नहीं मिल पा रही है। डॉक्टर अक्सर वार्ड में देर से पहुंचते हैं, जिसके चलते मरीजों और उनके तीमारदारों को दो से तीन घंटे इंतजार करना पड़ता है। निर्धारित समय के अनुसार सुबह 8 बजे से डॉक्टरों को मरीजों को देखना चाहिए, लेकिन कई बार डॉक्टर 9 से 10 बजे के बीच वार्डों में आते हैं।

अस्पताल प्रबंधन ने ओपीडी से पहले वार्डों का निरीक्षण अनिवार्य कर रखा है, लेकिन यह दिशा-निर्देश प्रभावी नहीं हो पा रहा है। पुरुष और महिला वार्डों में सुबह डॉक्टरों की अनुपस्थिति से मरीजों की समस्याएं बढ़ रही हैं। सर्जरी विभाग में भर्ती मरीजों को देखने के लिए सर्जन का कोई निश्चित समय नहीं है, जिसके चलते तीमारदारों को मरीजों को स्ट्रेचर या व्हील चेयर से अन्य जगहों पर ले जाने में दिक्कतें होती हैं।

Loading...

अस्पताल के प्राचार्य प्रो. आनंद मिश्रा ने बताया कि सुबह के राउंड में देरी करने वाले डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page