Connect with us

पूर्वांचल

पुलिस अधीक्षक ने पांच थानाध्यक्षों के कार्य क्षेत्र में किया बदलाव, एक लाइन हाजिर

Published

on

जौनपुर। जिले की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक जौनपुर ने पांच थाना अध्यक्षों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। इस दौरान एक थाना अध्यक्ष को लाइन हाजिर भी कर दिया गया है।

नवीनतम आदेश के तहत निरीक्षक दीपेंद्र सिंह को खेतासराय से प्रभारी निरीक्षक शाहगंज के पद पर स्थानांतरित किया गया है। वहीं निरीक्षक घनानंद त्रिपाठी को सुजानगंज से प्रभारी निरीक्षक जलालपुर का पद सौंपा गया है।

इसके अतिरिक्त उप निरीक्षक रामाश्रय राय को जलालपुर से थाना अध्यक्ष खेतासराय, उप निरीक्षक राजीव मल्ल को थाना कोतवाली से थाना अध्यक्ष सुजानगंज और उप निरीक्षक रोहित मिश्र को थाना अध्यक्ष शाहगंज से पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa