Connect with us

पूर्वांचल

प्रसव के बाद महिला की मौत, सीएचसी पर परिजनों का हंगामा

Published

on

Loading...
Loading...

परिजनों का आरोप – महिला चिकित्सक डॉ. आकांक्षा सिंह को बार-बार फोन किया गया लेकिन वह दो घंटे बाद पहुंचीं

जौनपुर। जनपद के शाहगंज सीएचसी में शुक्रवार को प्रसव के बाद महिला की मौत हो गई, जिससे गुस्साए परिजनों ने हंगामा किया। जानकारी के अनुसार, आजमगढ़ जनपद के पवई थाना क्षेत्र के बहिरापार गांव निवासी रमाकांत यादव की पत्नी सुष्मिता (34) को सुबह 9:30 बजे शाहगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया था। दोपहर 2:30 बजे उसने एक पुत्र को जन्म दिया। प्रसव के तुरंत बाद जच्चा-बच्चा दोनों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चे को तुरंत स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जबकि सुष्मिता की हालत गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल रेफर किया गया।

Loading...

परिजनों का आरोप है कि महिला चिकित्सक डॉ. आकांक्षा सिंह को बार-बार फोन किया गया लेकिन वह दो घंटे बाद पहुंचीं। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने परिजनों को महिला की मौत की सूचना दे दी थी। इसके बावजूद बाद में पहुंचे चिकित्सकों ने उसे जीवित बताकर उपचार शुरू किया और फिर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने सुष्मिता को मृत घोषित कर दिया।

देर रात परिजन शव लेकर फिर से सीएचसी पहुंचे और चिकित्सकों के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। चिकित्सा अधीक्षक रफीक फारुकी ने बताया कि प्रसूता को सीएचसी से रेफर करते समय वह ठीक थी, लेकिन जिला अस्पताल पहुंचने में देरी हुई।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page