वाराणसी
ज्ञानवापी : हिंदू पक्ष को झटका, एडिशनल सर्वे की मांग खारिज
Loading...
Loading...
वाराणसी के ज्ञानवापी से जुड़े एक अहम मामले में हिंदू पक्ष को झटका लगा है। 1991 से चल रहे इस मुकदमे में वाराणसी कोर्ट ने हिंदू पक्ष की सर्वे की मांग को खारिज कर दिया है। हिंदू पक्ष के अधिवक्ता ने इस फैसले पर नाराजगी जताते हुए कहा कि वे हाईकोर्ट में अपील करेंगे।
ये मामला स्वयंभू आदि विश्वेश्वर बनाम अंजुमन इंतेजामिया कमेटी के बीच है जिसमें जज युगल शंभू ने अपना निर्णय सुनाते हुए हिंदू पक्ष की मांग को अस्वीकार कर दिया। हिंदू पक्ष के प्रतिनिधि विजय शंकर रस्तोगी का कहना है कि पहले का सर्वे अधूरा था और एक एडिशनल सर्वे की आवश्यकता है जो पांच सदस्यों की टीम द्वारा किया जाए।
Loading...
उनका यह भी कहना है कि कोर्ट ने उच्च न्यायालय के आदेशों का सही से पालन नहीं किया है इसलिए अब वे इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट का रुख करेंगे।
Continue Reading
