Connect with us

वाराणसी

सीएफओ ने पटाखों के दुकानों और फैक्ट्री का किया निरीक्षण, दिया यह निर्देश

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। दीपावली के नजदीक आते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) आनंद सिंह राजपूत ने शहर के पटाखा फैक्ट्रियों और दुकानों का निरीक्षण किया। सीएम योगी की बैठक के बाद शुक्रवार को अग्निशमन विभाग हरकत में आ गया जिसके तहत सीएफओ ने स्थाई और अस्थाई पटाखा दुकानों की जांच की।

सीएफओ ने निरीक्षण के दौरान फैक्ट्री मालिकों और दुकानदारों को अग्निशमन यंत्रों के सही उपयोग और कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए।

Loading...

इसके साथ ही उन्होंने दुकानों से अनुपयोगी कार्टून्स को तुरंत हटाने और किसी भी प्रकार की ऐसी लापरवाही न करने को कहा जिससे आग लगने का खतरा हो सकता है।उन्होंने विशेष जोर देते हुए कहा कि फैक्ट्री और दुकान के परिसर में ज्वलनशील पदार्थ जैसे माचिस, लाइटर‌ और सिगरेट का उपयोग नहीं होना चाहिए।

दुकानदारों को यह सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया कि भीड़भाड़ में ग्राहक भी इस तरह के पदार्थ का उपयोग न करें। ग्रामीण इलाकों में कुछ दुकानों में अग्नि सुरक्षा को लेकर खामियां पाई गईं जिन्हें जल्द सुधारने का आदेश दिया गया। विभाग अब पूरे शहर में पटाखों के अस्थाई दुकानों और फैक्ट्रियों की नियमित जांच करेगा ताकि किसी भी आपात स्थिति से बचा जा सके।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page