Connect with us

वाराणसी

उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट के प्रदेश महासचिव का आकस्मिक निधन

Published

on

Loading...
Loading...

पत्रकारों में शोक की लहर, दी गई श्रद्धांजलि

बाराबंकी/वाराणसी। शुक्रवार की शाम को मिले दुःखद समाचार से पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गई। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (UPAJ) के प्रदेश महामंत्री राधेश्याम कर्ण का शुक्रवार की शाम हृदयगति रुकने से आकस्मिक निधन होने की सूचना से शोक की लहर दौड़ गई।

वाराणसी। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (यूपीएजे) के वरिष्ठ सदस्य और पत्रकार हितों के सशक्त पैरोकार राधेश्याम कर्ण के निधन की सूचना से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रदेश में अपनी बेबाक लेखनी और पत्रकारों के हितों के लिए संघर्ष की विशिष्ट पहचान बनाने वाले कर्ण जी का जाना पत्रकारिता जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

राधेश्याम कर्ण अपनी कुशल संगठनात्मक क्षमताओं के लिए जाने जाते थे। उनके नेतृत्व में ‘उपज’ संगठन ने पूरे प्रदेश में सक्रियता से पत्रकार हितों की रक्षा और उन्हें सशक्त करने के कार्य को अंजाम दिया।

उनके निधन पर ‘उपज’ की वाराणसी इकाई ने एक शोक सभा का आयोजन किया, जिसमें जिला अध्यक्ष विनोद बागी, महामंत्री प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, अशोक पाण्डेय, प्रदीप कुमार कन्नौजिया, सुमित जायसवाल और महावीर प्रसाद श्रीवास्तव सहित अनेक वरिष्ठ पत्रकारों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपस्थित सभी पत्रकारों ने कर्ण जी के कार्यों और उनके योगदान को याद करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page