Connect with us

वाराणसी

बनारस की यशस्विनी का विश्व ताइक्वांडो चैंपियनशिप में चयन

Published

on

Loading...
Loading...

हांगकांग में आयोजित की जाएगी प्रतियोगिता

वाराणसी के पुआरी कलां गांव की बेटी यशस्विनी सिंह ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। सिंगापुर में आयोजित हुई चयन प्रक्रिया में यशस्विनी का चयन हांगकांग में होने वाले विश्व ताइक्वांडो पूम्से प्रतियोगिता के लिए अंडर-14 कैडेट वर्ग में किया गया है। यशस्विनी वर्तमान में कक्षा 9 की छात्रा हैं और वह पहले भी नेपाल में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।

हांगकांग में 27 नवंबर से 7 दिसंबर तक होने वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में यशस्विनी को भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। उनके चयन की जानकारी मिलते ही पूरे गांव और जिला ताइक्वांडो संघ में खुशी की लहर दौड़ गई है।

यशस्विनी के पिता, राम नरेश सिंह ने बताया कि सुबह जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव सत्य वर्धन सिंह का फोन आया जिन्होंने बेटी के चयन की खबर दी। यशस्विनी के इस चयन से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।

यशस्विनी को इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए दो दिन के भीतर 75 हजार रुपए जमा करने होंगे। इस राशि को जुटाने में जिला ताइक्वांडो संघ और उनका परिवार जुटा हुआ है। सचिव सत्य वर्धन सिंह ने बताया कि यशस्विनी की यात्रा और प्रतियोगिता में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है, ताकि समय पर राशि जमा की जा सके और यशस्विनी हांगकांग में देश का गौरव बढ़ा सकें।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page