Connect with us

वाराणसी

मातृ और शिशु स्वास्थ्य मामले में यूपी के टॉप 5 जिलों में शामिल हुआ वाराणसी

Published

on

Loading...
Loading...

उत्तर प्रदेश में मातृ और शिशु स्वास्थ्य के क्षेत्र में वाराणसी जिले ने एक नई मिसाल पेश की है। लगातार तीन सालों से वाराणसी राज्य के टॉप 5 जिलों में शामिल रहा है।जिले के मुख्य विकास अधिकारी, हिमांशु नागपाल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा बनाए गए 10 एक्शन प्लान के कारण यह उपलब्धि हासिल हुई है। इन प्लानों के तहत संस्थागत प्रसव, सिजेरियन ऑपरेशन और नवजात शिशु की देखभाल पर विशेष ध्यान दिया गया।

उन्होंने आगे बताया कि, पिछले तीन सालों में संस्थागत प्रसव में 60% से अधिक की वृद्धि हुई है। सिजेरियन डिलीवरी में 700% का इजाफा हुआ है। हाई रिस्क गर्भधारण की ट्रैकिंग में सुधार हुआ है। शिशु मृत्यु दर, मातृ मृत्यु दर और नवजात मृत्यु दरों में कमी आयी है।

Loading...

यह उपलब्धि दर्शाती है कि वाराणसी में मातृ और शिशु स्वास्थ्य के लिए किए जा रहे प्रयास सफल हो रहे हैं। इससे न केवल मां और बच्चे की जान बच रही है बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार हो रहा है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page