Connect with us

वाराणसी

अमन कबीर ने 16 साल से बिछड़े युवक को परिवार से मिलाया, परिजनों ने कर दिया था अंतिम संस्कार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी में इंसानियत की एक नई मिसाल पेश की गई है, जब अमन कबीर ने 16 साल से लापता एक युवक भोला को उसके परिवार से मिला दिया। भोला को हाल ही में मंडलीय चिकित्सालय में गंभीर हालत में लाया गया था। अमन ने उसकी स्थिति को देखते हुए प्रयागराज के मेजा रोड थाने से संपर्क किया और उसके परिजनों को ढूंढ निकाला।

भोला की मां, दुखना जब अस्पताल पहुंचीं तो उनकी खुशी की कोई सीमा नहीं थी। उन्होंने बताया कि 16 साल पहले उनका बेटा भोला लापता हो गया था, और तब उसकी उम्र केवल 16 वर्ष थी। दुखना ने कहा “हमने दो साल तक उसे खोजा‌ लेकिन जब कोई उम्मीद नहीं रही तो हमने उसे मृत मान लिया था और अंतिम संस्कार भी कर दिया।

Loading...

“भोला की कहानी तब शुरू हुई जब उसे घायल अवस्था में आरपीएफ गोरखपुर से वाराणसी लाया गया। अस्पताल के लावारिस वार्ड में भर्ती होने के बाद, अमन ने उससे जानकारी ली। शुरू में भोला ने सही जानकारी नहीं दी लेकिन दो दिन बाद उसने अपने घर का पता बताया। अमन ने सोशल मीडिया के जरिए उसके परिवार तक पहुंचने की कोशिश की और अंततः मेजा पुलिस की मदद से भोला के परिवार को जानकारी दी।

भोला की मौसी छमिया ने कहा “हमने बहुत कोशिश की लेकिन वह नहीं मिला। हमने मैहर देवी मंदिर में मनौती मांगी थी, और अब हमें लगता है कि उसी का असर है कि हम फिर से मिले।”भोला ने बताया कि वह 16 साल से भटकते हुए विभिन्न शहरों में काम करता रहा लेकिन वह यह नहीं बता पाया कि वह घर से कैसे लापता हुआ था। अब अमन कबीर ने न केवल एक परिवार को मिलाया बल्कि एक नई उम्मीद भी दी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page