Connect with us

वाराणसी

वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस का गुड वर्क : 738 शोहदों पर हुई कार्रवाई, 421 को दी गई चेतावनी

Published

on

Loading...
Loading...

महिला अपराध संबंधी 2063 मामलों का हुआ निस्तारण

वाराणसी। इस साल के 295 दिनों में जिले के स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर 738 शोहदों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। वहीं, 421 अन्य लोगों के नाम-पते और मोबाइल नंबर दर्ज कर, उन्हें भविष्य में सुधार करने की चेतावनी देकर छोड़ा गया।

महिला संबंधी अपराधों में जेल से जमानत पर रिहा 149 आरोपियों पर भी निरोधात्मक कार्रवाई की गई। मिशन शक्ति (फेज 5.0) के अंतर्गत पुलिस महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक कर रही है।

अपर पुलिस उपायुक्त (महिला अपराध) ममता रानी ने बताया कि इस साल अब तक महिला अपराधों से संबंधित 2181 शिकायती पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 2063 का निपटारा हो चुका है।साइबर अपराधों के 73 मामलों में भी समाधान किया गया है। साथ ही 19 बच्चों को बालश्रम और 60 को भिक्षावृत्ति से मुक्त कराया गया।

दुष्कर्म के 89 मुकदमों में से 73 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया और 312 अपहृताओं की बरामदगी की गई। दहेज उत्पीड़न और दहेज हत्या के मामलों में भी कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page