Connect with us

वाराणसी

आबकारी विभाग ने अवैध कच्ची शराब के ठिकानों पर की छापेमारी

Published

on

Loading...
Loading...

2000 किलो लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया

वाराणसी। जनपद के चौबेपुर के कादीपुर रेलवे स्टेशन के पास स्थित कंजड़ बस्ती में आबकारी विभाग ने अवैध कच्ची शराब के ठिकानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में लगभग 40 लीटर अवैध शराब बरामद की गई और करीब 2000 किलो लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इस संबंध में आबकारी अधिनियम के तहत दो अभियोग दर्ज किए गए हैं।

Loading...

इस अभियान का नेतृत्व क्षेत्र 2 के आबकारी निरीक्षक रमेश यादव ने किया, जबकि उनके साथ सेक्टर 1 के आबकारी निरीक्षक पवन मिश्रा, सेक्टर 5 के नासिर खान, सेक्टर 6 के रविंद्र प्रसाद, सेक्टर 7 के वाणी विनायक मिश्रा, क्षेत्र 3 के अमित राज, प्रवर्तन निरीक्षक आलोक सिंह और जमशेद आलम भी शामिल थे। इस छापेमारी के दौरान चौबेपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा समेत अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page