Connect with us

वाराणसी

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में यूजी-पीजी कोर्स की काउंसलिंग 21 अक्टूबर से

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में यूजी-पीजी कोर्स की काउंसिलिंग 21 अक्टूबर से शुरू होगी। दूसरे और तीसरे राउंड की काउंसिलिंग एक साथ आयोजित की जाएगी। दूसरे राउंड में 20 कोर्स और तीसरे राउंड में 27 कोर्स की काउंसिलिंग होगी।

21, 23 और 25 अक्टूबर को दूसरे राउंड की काउंसिलिंग और 21, 25 अक्टूबर और 4 नवंबर को तीसरे राउंड की काउंसिलिंग की जाएगी। ग्रेजुएशन के लिए दूसरे राउंड में चार और तीसरे राउंड में 10 कोर्स कवर होंगे, जबकि पीजी के लिए दोनों राउंड में 16-16 कोर्स की काउंसिलिंग होगी

21 अक्टूबर

दूसरे राउंड में बीएफए, एमएफए, बीए-एलएलबी (अगले आदेश तक स्थगित), बीएससी बायोलॉजी, बीएससी मैथ्स और बीए की काउंसिलिंग होगी। तीसरे राउंड में बीएससी-एजी, बी.कॉम, बीसीए, बीए ऑनर्स मासकॉम, बी-म्यूज, बीएफए, डिप्लोमा इन कर्मकांड की सीटें अलॉट होंगी।

23 अक्टूबर

Advertisement

इस दिन सिर्फ दूसरे राउंड की काउंसिलिंग होगी, जिसमें एम-म्यूज, एमएड, इतिहास, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, एमए/एमएससी (भूगोल, वनस्पति विज्ञान, गणित, गृह विज्ञान-फूड एंड न्यूट्रीशन), एमकॉम, एमएसडब्ल्यू और साइकोथेरेपी, काउंसिलिंग एवं गाइडेंस में पीजी डिप्लोमा के कोर्स शामिल हैं।

25 अक्टूबर

दूसरे राउंड में एलएलएम की काउंसिलिंग होगी। तीसरे राउंड में एमएफए पेटिंग, एमएफए अप्लाइड आर्ट्स, बीएससी बायोलॉजी, बीएससी मैथ्स, बीए-एलएलबी (अभी स्थगित) की सीटें भरी जाएंगी।

4 नवंबर

इस दिन तीसरे राउंड में पीजी के 14 कोर्स की काउंसिलिंग होगी, जिनमें एमम्यूज, एमएड, फिजियोथेरेपी में पीजी डिप्लोमा, इतिहास, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, एमए/एमएससी (भूगोल, वनस्पति विज्ञान, गणित, गृह विज्ञान-फूड एंड न्यूट्रीशन), एमकॉम और एमएसडब्ल्यू शामिल हैं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page