Connect with us

वाराणसी

काशी विश्वनाथ मंदिर में हुए दो महत्वपूर्ण बदलाव

Published

on

Loading...
Loading...

काशी विश्वनाथ मंदिर में हाल ही में दो महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं, जो श्रद्धालुओं के अनुभव को प्रभावित करेंगे। महाप्रसादम् का निर्माण अब अमूल कंपनी द्वारा किया जा रहा है जिसने 200 ग्राम लड्डुओं की नई कीमत 120 रुपए निर्धारित की है जबकि पहले यही लड्डू 100 रुपए में उपलब्ध थे। इससे श्रद्धालुओं को 20 रुपए अधिक चुकाने होंगे। नई कंपनी ने अभी तक छोटे डिब्बों (100 ग्राम या 400 ग्राम) की उपलब्धता नहीं की है, जिसके कारण श्रद्धालुओं को 200 ग्राम का पैकेट ही लेना पड़ेगा।

इससे पहले, महालक्ष्मी ट्रेडर्स और बेला पापड़ स्वयं सहायता समूह ने पांच वर्षों तक प्रसाद तैयार किया था, लेकिन मंदिर ट्रस्ट ने अब गुणवत्ता बनाए रखने के लिए अमूल द्वारा तैयार ‘तंदुल महाप्रसादम्’ ही श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।दूसरी ओर, मंदिर न्यास ने सुगम दर्शन की फीस में 50 रुपए की कटौती की है।

Loading...

पहले श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन के लिए 300 रुपए देने पड़ते थे, जबकि अब यह शुल्क केवल 250 रुपए है। हालांकि, अब श्रद्धालुओं को प्रसाद खरीदने के लिए अमूल काउंटर पर जाना होगा। मंगला आरती और अन्य आरती के शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

दीपावली तक मंगला आरती की ऑनलाइन बुकिंग पूरी तरह फुल हो चुकी है, और सप्तऋषि तथा शृंगार आरती के लिए भी 15 से 20 दिनों की वेटिंग चल रही है। सीईओ विश्व भूषण मिश्रा ने बताया कि पहले प्रसाद में बाजार की मिठाइयाँ मिलती थीं, लेकिन अब उच्च गुणवत्ता का तंदुल महाप्रसादम् तैयार किया जा रहा है, जिसके कारण कीमतें बढ़ी हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page