Connect with us

वाराणसी

आईआईटी बीएचयू का दीक्षांत समारोह 28 को,

Published

on

Loading...
Loading...

मुख्य अतिथि हो सकते हैं शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान!

वाराणसी। आईआईटी बीएचयू के 13वें दीक्षांत समारोह में इस बार केंद्रीय शिक्षामंत्री डॉ. धर्मेंद्र प्रधान मुख्य अतिथि हो सकते हैं। 28 अक्तूबर को समारोह में 60 मेधावियों को 99 मेडल दिए जाएंगे। पदक, पुरस्कार पाने वालों की जो सूची बुधवार को आईआईटी की वेबसाइट पर अपलोड की गई थी, वो बृहस्पतिवार को हटा ली गई है। इस पर दिन भर चर्चाएं होती रहीं।

Loading...

दीक्षांत समारोह को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। केवल 10 दिन ही बचे हैं। सूत्रों के अनुसार, मुख्य अतिथि को लेकर शिक्षामंत्री से भी संपर्क किया गया है। हालांकि, संस्थान को अभी शिक्षामंत्री कार्यालय की ओर से स्वीकृति पत्र नहीं मिला है। समारोह में मेधावियों को गोल्ड, सिल्वर मेडल के साथ ही नकद पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page