Connect with us

वाराणसी

काशी में आकर हेनरिक्स बने केशव, अपनाया सनातन धर्म

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। लिथुआनिया के हेनरिक्स ने काशी में सनातन धर्म स्वीकार कर लिया। अब उनका नया नाम केशव और गोत्र कश्यप हो गया। अखिल भारतीय संत समिति और श्री काशी विद्वत परिषद के पदाधिकारियों ने समस्त अनुष्ठान कराए।

ईसाई धर्म छोड़ सनातनी बनने के बाद केशव प्रसन्न नजर आए। बृहस्पतिवार को सिद्धगिरीबाग स्थित ब्रह्म निवास पर हेनरिक्स का सनातनी संस्कार संपन्न हुआ। हेनरिक्स के मुताबिक सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उन्हें स्वप्न में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन हुए थे। इससे प्रभावित होकर वह गीता पढ़ने लगे। सनातन धर्म से जुड़ने की इच्छा लेकर वाराणसी आ गए।

Loading...

इनकी सनातन धर्म में दीक्षा अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती, श्री काशी विद्वत परिषद के महामंत्री प्रो. राम नारायण द्विवेदी ने कराई। दीक्षा कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री अशोक तिवारी, सुरेश दीक्षित, बाल दत्त पांडे, आयुष सरकार और चुमकी सरकार मौजूद रहे। आचार्य के रूप में अनूप शर्मा और कमलेश महाराज उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page