Connect with us

राज्य-राजधानी

सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी, म्यांमार के सीमावर्ती जिलों से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद

Published

on

Loading...
Loading...

मणिपुर में हिंसात्मक घटनाओं के बीच सुरक्षा बलों ने राज्यभर में छापेमारी और तलाशी अभियान तेज कर दिए हैं। म्यांमार से सटे सीमावर्ती इलाकों में चलाए गए इन अभियानों के दौरान कई स्थानों से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, सुरक्षा बलों ने राज्य के पहाड़ी और घाटी जिलों के संवेदनशील इलाकों में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान सुरक्षा बलों ने इंफाल पूर्वी जिले के लंगोल हिल और लुवांगशांगबाम से कई प्रकार के हथियार और गोला-बारूद बरामद किए, जिनमें .32 और 9 मिमी पिस्तौल, 36 हैंड ग्रेनेड, इम्प्रोवाइज्ड मोर्टार, आंसू गैस के गोले, और रेडियो वायरलेस सेट शामिल हैं।

Loading...

इंफाल पूर्वी जिले के चम्फाई हिल में हुए एक अन्य तलाशी अभियान में सुरक्षा बलों ने एम-16 राइफल, एसएलआर, देशी स्टेन गन और अन्य प्रकार के हथियार बरामद किए, जिनमें कई बिना मैगजीन के थे। इसके अलावा, कार्बाइन, 9 मिमी पिस्तौल, मोर्टार बम और मैगजीन भी मिले।

इंफाल पश्चिम जिले के खेलाखोंग से भी हथियार और विस्फोटक सामग्री जब्त की गई, जिनमें एसएलआर राइफल, .303 राइफल, हैंड ग्रेनेड, ट्यूब लॉन्चर और मोटोरोला वायरलेस हैंडसेट शामिल हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page