Connect with us

पूर्वांचल

जिंदा बम और सामान के साथ दो गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

दो फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दे रही दबिश

ज्ञानपुर। भदोही की औराई कोतवाली पुलिस ने घोसिया इलाके से दो युवकों को जिंदा बम और बम बनाने वाले सामान के साथ गिरफ्तार किया है। हालांकि, इस गिरोह का सरगना अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस को एक मुखबिर से जानकारी मिली थी कि घोसिया नगर पंचायत में कुछ लोग जिंदा बम और बम बनाने का सामान लेकर घूम रहे हैं।

इस सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की और मौके से चार आरोपियों को पकड़ लिया। हालांकि, कुछ लोग वहां से भागने में सफल हो गए। पकड़े गए आरोपियों में कठारी निवासी शुभम यादव और भवानीपुर निवासी मोहित शामिल है। इनके पास से तीन जिंदा बम और बम बनाने का सामान बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि शुभम यादव के खिलाफ बनारस, प्रयागराज, मिर्जापुर और भदोही के कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page