Connect with us

पूर्वांचल

अजमेर-सियालदाह एक्सप्रेस से लावारिस बोरे में मिला शराब

Published

on

Loading...
Loading...

पीडीडीयू (चंदौली)। शुक्रवार को राजकीय रेलवे पुलिस ने एक लावारिस सफेद बोरा बरामद किया, जिसमें भूसा भरकर उसके भीतर 230 पैकेट 8 पीएम अंग्रेजी शराब छिपाई गई थी। प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह के नेतृत्व में अपराधियों की गिरफ्तारी और बरामदगी के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा था।

इसी कड़ी में, उपनिरीक्षक अरुण कुमार और जीआरपी डीडीयू थाने की टीम ने प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर खड़ी अजमेर-सियालदाह एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12988) के जनरल डिब्बे से एक बोरा बरामद किया। जब बोरे को खोला गया, तो उसके भीतर भूसा में छिपाकर रखे गए 230 पैकेट शराब के टेट्रा पाउच मिले।

Loading...

इस दौरान स्टेशन परिसर में कुछ लोगों की तलाशी और पूछताछ की गई, लेकिन कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति नहीं मिला। पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई की। इस दौरान रेलवे स्टेशन के यात्रियों के बीच चर्चा रही कि पुलिस छोटे मामलों की बरामदगी कर अपनी छवि सुधारने का प्रयास कर रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page