Connect with us

पूर्वांचल

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, ‘अयोध्या जी’ के दर्शन की इच्छा रह गई अधूरी

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर। जनपद के केराकत क्षेत्र के सेनापुर गांव निवासी प्रमोद प्रजापति पुत्र छेदी प्रजापति 28 वर्ष अपने पत्नी रेनू के साथ अयोध्या दर्शन के लिए शुक्रवार की सुबह घर से निकले। जब वह सेंवईनाला चौराहे पर पंहुचे तो गौराबादशाहपुर की तरफ से तेज गति से आ रहा बाइक सवार ने धक्का मार दिया जिसमें दम्पति सहित चार लोग घायल हो गये। दुर्घटना में सभी घायलों को जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान प्रमोद प्रजापति की मौत हो गई।

पति का शव देख कर पत्नी एकदम बेसुध हो गई और चीखती चिल्लाती अपने घर पहुंची। चीख पुकार सुन आस-पास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सड़क दुर्घटना की खबर सुन ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Loading...

परिजनों के अनुसार, मृतक चार बहन और दो भाइयों में सबसे छोटा था और एक साल पहले ही हुई थी। मृतक की पत्नी रेनू समेत परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं थाना प्रभारी जफराबाद जय प्रकाश यादव ने बताया कि उक्त मृतक के परिजन ब लेकर घर चले गये। केराकत पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page