Connect with us

पूर्वांचल

जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन विन्ध्य कॉरिडोर प्रगति कार्य का किया निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

मीरजापुर। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने गुरूवार दोपहर मां विन्ध्यवासिनी देवी के धाम विन्ध्याचल पहुंचकर निर्माणाधीन विन्ध्य कॉरिडोर प्रगति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सेफ हाउस निर्माण कार्य के बारे जानकारी प्राप्त की तथा नक्शा को भी देखा गया। उन्होंने मलबे के ढेर को देख अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मीरजापुर को तत्काल हटवाये जाने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि, पौधो के लिये स्थलों पर ग्रीन/फूल वाले वृक्षो का पौधरोपण किया जाए। निरीक्षण के दौरान हवन कुण्ड कक्ष का निरीक्षण किया तथा निर्देशित किया गया दीवारों पर टाइल्स लगवायें व दीप जलाने वाले स्थल पर टाइल्स वाली अलमारी लगवायें। जिलाधिकारी द्वारा कोतवाली गली का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान गंदगी देख जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त की गयी एवं दुकानदारो से कहा गया कि कूड़े को डस्टबिन में ही फेका जाए।

जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मीरजापुर को निर्देशित करते हुये कहा कि कारीडोर परिसर में डोर टू डोर गाड़ी के माध्यम से कूड़ा उठवाए। उन्होने कहा कि जिन दुकानदारों के द्वारा कूड़े को डस्टबिन में न फेंककर इधर उधर फेंका जा रहा है। उन पर नियमानुसार जुर्माना भी लगाया जाए। जिलाधिकारी द्वारा कारीडोर के प्रथम तल का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने कार्यालयों के चिहिन्त कक्षों का भी निरीक्षण किया और कहा कि कमरों की फिनिशिंग कराते हुये संचालन योग्य बनाया जाए।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल, नगर मजिस्ट्रेट लाल बहादुर सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मीरजापुर गोवा लाल सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page