Connect with us

पूर्वांचल

चंदौली में जल्द खुलेगा आरक्षी भर्ती केंद्र : वीरेंद्र सिंह

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – गणपत राय (ब्यूरो चीफ चंदौली)

वाराणसी। चंदौली के सांसद वीरेंद्र सिंह ने बताया कि, लोकसभा चुनाव के दौरान चंदौली जनपद के समस्त बेरोजगार नौजवानों से किए गए वादे को पूर्ण करने के क्रम में “केंद्रीय बल भर्ती केंद्र” को जनपद चंदौली में स्थापित करने एवं स्थाई भर्ती केंद्र खोलने के लिए आज मैंने स्वयं देश के गृहमंत्री अमित शाह जी से व्यक्तिगत मुलाकात की।

Loading...

मुलाकात के दौरान मैंने उन्हें बताया कि, हमारे संसदीय क्षेत्र चंदौली के नौजवान बड़ी संख्या में पुलिस और फौज की भर्ती में भाग लेते है। मैंने उनसे स्थाई कैडेट भर्ती केंद्र खोलने का अनुरोध किया और बताया कि विकास खंड सकलडीहा व धानापुर में सरकारी जमीन उपलब्ध है। जिस पर उन्होंने मेरे अनुरोध को स्वीकार करते हुए स्थाई कैडेट भर्ती केंद्र को जल्द से जल्द खोलने हेतु समुचित आदेश देने का आश्वासन दिया | जिस पर मेरे द्वारा उनका आभार व्यक्त किया गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page