Connect with us

वाराणसी

बुलेट की चपेट में आने से कांवरिया समेत दो घायल

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – विनोद कुमार गुप्ता

वाराणसी। मिर्जामुराद क्षेत्र के छोटी खजुरी (साधु कुटिया) स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 19 के कांवरिया आरक्षित लेन पर ओवरब्रिज के ऊपर बुलेट के चपेट में आने से प्रयागराज से जल लेकर वाराणसी की तरफ जा रहे एक कांवरिया समेत एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।     

Loading...

सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने घायल कांवरिया को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। कौशांबी जिले के बहादुरपुर निवासी मुन्ना पटेल (34 वर्ष) प्रयागराज से गंगाजल लेकर बाबा विश्वनाथ को अर्पित करने के लिए कांवरिया लेन से जा रहे थे कि क्षेत्र की चोटी खजुरी (साधु कुटिया) के समीप प्रयागराज से वाराणसी की तरफ जा रही एक बुलेट ने धक्का मार दिया। दुर्घटना में कांवरिया के साथ वाराणसी निवासी बुलेट सवार आंसू कुमार यादव भी घायल हो गया।

घटना की सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने गंभीर रूप से घायल कांवरिया को समीप की एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां कांवरिया का हालत गंभीर होने पर उसे इलाज हेतु ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page