Connect with us

वाराणसी

पिंडदान के नाम पर NRI महिला से हजारों की ठगी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। पिंडदान करने आयी एक एनआरआई महिला से राजघाट में जबरदस्ती 20 हजार रुपये ऐंठ लिए गए। इस मामले में पीड़ित महिला ने पर्यटन विभाग और आदमपुर थाने की पुलिस से शिकायत की है।पुलिस ने घाट के एक पंडा समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर महिला का पैसा वापस कराया। हालांकि इस मामले में आदमपुर थाने की पुलिस के द्वारा एनआरआई महिला के साथ हुई घटना के संबंध में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई।

जानकारी के अनुसार, मलेशिया से वासूकी अपने परिवार के पांच सदस्यों के साथ काशी में दर्शन-पूजन करने आयीं थी। सभी एक ऑटो वाले से संपर्क कर राजघाट पर पिंडदान करने पहुंचे। वासूकी के मुताबिक, घाट पर मौजूद पंडा ने पहले दो हजार रुपये बताया, लेकिन पूजा समाप्त होने के बाद 20 हजार मांगने लगा।

Loading...

इस पर आपत्ति जताई गई तो पंडा और उसके साथ मौजूद करीब पांच- छह लोग उन्हें धमकाने लगे। पंडा और उसके साथियों ने कहा कि 20 हजार रुपये दिए बगैर तुम लोगों को नहीं जाने दिया जाएगा। वासूकी ने पंडा को 20 हजार रुपये दिया और राजघाट से चली गई।

वहीं इस मामले में आदमपुर इंस्पेक्टर वीरेंद्र सोनकर ने बताया कि, महिला की शिकायत पर पूजा कराने वाले पंडित समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर 20 हजार रुपये वापस करा दिया गया है। महिला कोई एफआईआर नहीं चाहती थी, इसलिए आरोपी युवकों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया। महिला ने वाराणसी पुलिस को धन्यवाद व्यक्त करते हुए काफी तारीफ की।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page