Connect with us

वाराणसी

पेरिस रवाना हुए बनारसी बुनकर निलेश

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। बनारसी हथकरघे पर साड़ी की बुनाई और कारीगरी को दुनिया करीब से देखेगी। बनारसी हथकरघे के साथ रामनगर के बुनकर निलेश मौर्य सोमवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से पेरिस ओलंपिक के लिए रवाना हो गए। रिलायंस ग्रुप की ओर से आयोजित फेयर में 20 दिन तक बनारसी साड़ी की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

Loading...

इस बीच विदेशी दर्शक यह देख सकेंगे कि बनारसी साड़ी और वस्त्रों की बुनाई कैसे होती है ? रामनगर के मच्छरहट्टा मोहल्ला निवासी 52 वर्षीय निलेश के परिजन भी गदगद हैं। निलेश के परिजनों ने कहा कि निलेश पेरिस में भी बनारस और बनारसी साड़ी का नाम रोशन करके आएगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page